सीमावर्ती क्षेत्र के एसएसबी और पुलिस का हियुवा करेगा सम्मान
सीमावर्ती क्षेत्र के एसएसबी और पुलिस का हियुवा करेगा सम्मान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने वाले पुलिस तथा एसएसबी जवानों को हिंदू युवा वाहिनी सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
उक्त बातें आज रविवार को
हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष शेष विजय सिंह तथा हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में
कहा कि कई बरसों से मादक पदार्थ के कारोबारी जनता के लिए सिरदर्द बने हुए थे इनके ऊपर अंकुश नहीं लग पा रहा था सपा और बसपा की सरकार में नशे के विक्रेताओं ने अपना पैर जमा लिया जिसे समाप्त, कर पाना संभव नहीं दिख रहा था। असंभव को संभव बनाने का कार्य सोनौली सीमा पर तैनात एसएसबी व पुलिस के जबाज जवानों ने संयुक्त रुप से टीम बना कर किया । पुलिस और एसएसबी के इस कार्य से जनता के बीच मे सरकार के प्रति अच्छा संदेश गया है चारों तरफ इसकी प्रसंसा हो रही है। पुलिस और एसएसबी के जिन जवानों ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ नशे के कारोबारियों को पकड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हे जल्द ही एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हे सम्मानित किया जाएगा।





