मादक पदार्थ के तस्करो ने नेपाल भैरहवा को बनाया ट्रांजिट प्वांइट
40 लारव रु० के चरस के साथ एक महिला समेत चार भारतीय नागरिक गिरफतार ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /महराजरांज
नेपाल के धादिग जिले मे 40 किलो चरस को बस से लेकर भैरहवा आ रहे एक महिला सहित तीन भारतीय और एक नेपाली नागरिक सहित चार लोगों को धाधिग के पृथ्बी राजमार्ग से गिरफ्तार किये गये है ।
पुलिस सूत्र बताते है कि भारतीय महिला और दो युवक भारत नेपाल के सोनौली बार्डर से सटे नेपाली सीमा के भैरहवा कस्वे मे किराये के मकान मे रहते हुए चरस को डम्प कर सोनोंली वार्डर से कैरियरो के जरिए भारत भेजने का कारोबार करते थे ।
आज बुध्यवार को दो बजे तीन भारतीय और एक नेपाली युवक सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया । गया है । पकडे गये भारतीय नागरिको के पास से दो हजार की न्ई भारतीय नोट एक लाख 68 हजार बरामद हुये । धादिड जिले के डीएसपी दिपेन्द्र ने नेपाली मीडिया को बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली की तीन भारतीय और एक नेपाली युवक चरस लेकर भैरहवा जाने वाले है । उक्त सूचना पर रास्ते मे ही चारो को 40 किलो चरस के साथ दबोच लिया गया । पकडे गये लोगों मे 18 बर्षीय संतोष पासवान , 21 बर्षीय अखिलेश कुमार 28 बर्षीय मधु गिरी और नेपाली नागरिक शम्भु रिजाल बताये गये है । महिला सहित तीनो भारतीय दरभगा के रहने वाले है । पकडे गये लोगो से पूछ ताछ जारी है । बरामद चरस की कीमत 40 लाख रु० आंका गया है ।
उ०प्र०





