बैंक के सीसी कैमरे मे कैद है प्रबंधक के कई गहरे राहश्य –

बैंक के सीसी कैमरे मे कैद है प्रबंधक के कई गहरे राहश्य -

भारतीय स्टेट बैक प्रबंधक सोनौली  पर लगे कई गम्भीर आरोपो का मामला —

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क  / महाराजगंज

भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे मे स्थित भारतीय स्टेट बैंक मे लगे सीसी कैमरा मे प्रबंधक के कार्यगुजारियो की कई राहश्य छिपे होने खबर है । गम्भीर आरोपो से घिरे प्रबंधक चल रहे जाच को प्रभावित करने मे कोई कसर नही छोडना चाहते है ।

ब्यापारिक महत्व के कस्बा सोनौली में स्थित भारतीय स्टेट बैक के प्रबंधक पर लगे गंभीर आरोपों की जांच विभाग की टीम ने शुरु कर दिया है।

सोनौली के बड़े व्यापारी एवं उद्योग व्यापार मंडल सोनौली के अध्यक्ष विजय रौनियार द्वारा पिछले महीने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा सोनौली के प्रबंधक पर नोट बंदी के दौरान किए गए गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके मुख्य कार्यालय को शिकायत किया । शाखा प्रबंधक पर आरोप लगा है कि अपने कार्यकाल में अपने एक विशेष वर्ग के लोगों को नोट बंदी में काफी लाभ पहुंचाया यहा तक कि उन्हे कर्ज भी दिया । फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोटी रकम अपने दलालों के जरिए लेकर एकाउंट खुलवाया । नेपाल की मुद्रा परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अच्छा खासा सुविधा दिया।

हालां कि शाखा प्रबंधक अपने बचाव में सोनौली के दर्जन भर करंट खाता धारको से अपने पक्ष मे लिखवा कर ले लिया है। और उसे अपने चरित्र का प्रमाण पत्र बता रहा है ।

विभागीय सूत्र बताते है कि शाखा मे लगे सीसी कैमरा मे प्रबंधक के कई राहश्य छिपे हुए है । कोई निश्पक्ष एजेन्सी केवल बैक के सीसी कैमरा के फुटेज को ही ढंग से खंगाल ले तो कई राहश्य उजागर हो सकने की पूरी सम्भावना है ।

बता दे कि व्यापारी समेत आम लोगों में चर्चा है कि प्रबंधक पर लगे गंभीर आरोपों की जांच निश्पक्षता पूर्ण हो पाएगा या फिर जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा । सबकी निगाहे इस पर टिकी है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे