हैदराबाद की घटना:महराजगंज में भड़के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

हैदराबाद की घटना:महराजगंज में भड़के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

हैदराबाद की घटना:महराजगंज में भड़के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: महराजगंज के चेहरी स्थित आईटीएम में चल रही मेधा प्रतियोगिता में मंगलवार को शामिल होने आई कई कालेज की छात्र-छात्राओं ने हैदराबाद में डाक्टर के साथ हैवानियत को लेकर युवाओं में आक्रोश भड़क गया।
छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह के नारों से लिखें हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए हैदराबाद की बेटी के लिए न्याय मांगा। हैवानियत करने वालों को तत्काल फांसी की सजा देने की आवाज उठाई।
बता दे की आईटीएम ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट चेहरी में इस समय पांच दिवसीय मेधा प्रतियोगिता चल रही है। मंगलवार को प्रतियोगिता में शामिल होने आए सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज कसमरिया, सीताराम इंटर कालेज सिन्दुरिया, आदर्श इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज बाली निचलौल की छात्र-छात्राओं ने आईटीएम की छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर हैदराबाद की घटना के विरोध में विरोध मार्च निकाला। सभी के हाथों में तख्तियां थीं। चेहरों पर गुस्सा लिए बच्चे नारेबाजी करते हुए न्याय मांग रहे थे। दो मिनट का मौन रखकर जस्टिस फार डाक्टर की तख्तियों को लहराया।
महराजगंज उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे