सोनौली और नौतनवा मे पुलिस का फ्लैग मार्च
आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भारी संख्या मे पुलिस जवानो ने फ्लैग मार्च कर आम नागरिको को शाति और सुरक्षा का कराया एहसास —-
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज
आसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर भारत – नेपाल सीमा पर स्थित अत्तरराष्ट्रीय महत्व के कस्वा सोनौली मे भारी संख्या मे पुलिस बल एकत्रित होकर नगर मे फ्लैग मार्च कर आम नागरिको को सुरक्षा का एहसास कराया ।
शनिवार की दोपहर को भारी संख्या में पुलिस बल सोनौली बार्डर पर प्रभारी कोतवाल सोनौली टीपी श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एकत्रित हुए और भारत द्वार से पैदल मार्च करते हुए सोनौली कस्वे के प्रमुख मार्ग से भ्रमण करते हुए सोनौली प्राइवेट बस स्टैन्ड तक गये और वहा से नौतनवा कस्वे के वलिए प्रस्थान किया । नौतनवा मे कोतवाल बृजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व मे नौतनवा मे पुलिस जवानो ने फ्लैग मार्च किया इसके उपरात्त फरेन्दा के लिाए प्रस्थान कर गये । इस मौके पर चौकी प्रभारी सोनौली राज प्रकाश सिह सहित कई दरोगा उपस्थित रहे ।





