सौनौली बार्डर पर हर्षौउल्लास के साथ मनायेगा मैत्री संघ गणतंत्र दिवस

सौनौली बार्डर पर हर्षौउल्लास के साथ मनायेगा मैत्री संघ गणतंत्र दिवस

 

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /  महराजगंज

26 जनवरी गणतंत्र दिवस को बडे हर्षौ उल्लास के साथ मनाने के लिए भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर स्थित नेपाल भारत मैत्री संघ ने एक बैठक किया ।

शुक्रवार की देर शाम बैठक नेपाली सीमा के बेलहिया कस्बे मे स्थित संघ के शाखा कार्यालय पर समपन्न हुआ । बैठक कीअध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने किया ।

बैठक का मुख्य एजेन्डा भारत के गणतंत्र दिवस को हर्षौउल्लास के साथ मनाये जाने पर चर्चा किया गया । चर्चा मे यह तय हुआ कि भारत द्वार पर ध्वजा रोहण के उपरान्त गोष्टी का आयोजन किया जाना है ।

संघ के इस मासिक बैठक मे सहसचिव के रुप मे पदभार ग्रहण करने वाले गंगाराम पराजुली को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया । इस दौरान सभी पदाधिकारियों को संघ द्वारा परिचयपत्र भी जारी किया गया । बैठक मे मुख्य रुप से देवेन्द्र सिह राठौर दुर्गा बहाहुर क्षेत्री एजाज वारिष  चन्द्रिका मणि माधव शर्मा सुरेन्द्र क्षेत्री बब्लू सिह आशुतोष तिवारी पशुपति कांदू राजू गुप्ता , संध्या क्षेत्री, अम्बिका गुरुगं सहित तमाम सदस्य गण उपस्थित थे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे