दस लाख नेपाली और चालीस हजार भारतीय मुद्रा के साथ चार युवक पुलिस हिरासत मे –

दस लाख नेपाली और चालीस हजार भारतीय मुद्रा के साथ चार युवक पुलिस हिरासत मे -

दस लाख नेपाली और चालीस हजार भारतीय मुद्रा के साथ चार युवक पुलिस हिरासत मे —

सोनौली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिग के दौरान मिली सफलता —

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज

चुनाव आयोग के निर्देशन में सोनौली कोतवाली पर वाहनों की जांच में पुलिस ने दस लाख नेपाली और चालीस हजार भारतीय रुपए बरामद कर चार लोगों को अपने हिरासत में ले लिया ।

गुरुवार की शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनौली कोतवाली गेट पर कोतवाली सोनौली टीपी० श्रीवास्तव अपने सहयोगी चौकी प्रभारी सोनौली राज प्रकाश सिंह के साथ नेपाल और सोनौली से आने जाने वाले छोटे बड़े सभी वाहनों की गहन जांच कर रहे थे इस दौरान पुलिस ने 4 लोगों के पास से दस लाख तीन हजार नेपाली और करीब 40 हजार भारती नगद मुद्रा बरामद कर चारों लोगो को हिरासत मे ले लिया जिनके नाम आशीश गुप्ता सलमान विजय कुमार भीम चौहान है । कोतवाल सोनौली ने बताया कि सभी मुद्राओं को इनकम टैक्स विभाग को सौपे जायेगे सभी नेपाली मुद्रा हजार और पाच सौ के है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे