धमाके से दहला गुजरात: तीन की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

धमाके से दहला गुजरात: तीन की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

धमाके से दहला गुजरात: तीन की मौत, राहत बचाव कार्य जारी
आई एन न्यूज गुजरात डेस्क: गुजरात के कांडला बंदरगाह के पास उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब इंडियन ऑयल कांडला रिफाइनरी के पास रासायनिक भंडारण टैंकों के एक गोदाम में विस्फोट हो गया। यह विस्फोट काफी जोरदार था हालांकि विस्फोट में अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं।
केमिकल स्टोरेज टैंक के गोदाम में यह धमाका कांडला बंदरगाह और इंडियन ऑयल की कांडला रिफाइनरी के पास हुआ। अग्निशामक दल के सदस्य घटना की जगह पर पहुंच गए हैं। और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
प्राप्त खबरों के मुताबिक इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। चारों ओर धुएं का गुबार दिख रहा है। घटना पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे