बरामद चरस का अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ के तस्करो से है गठजोड़
नेपाल से अनलोड कर सोनौली आ रही भारतीय गैस बुलेट से चरस बरामद, एक भारतीय गिरफ्तार —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज
भारत से नेपाल गयी एलपीजी गैस की बूलेट जिसका नम्वर एच आर 63 सी 8073 काठमान्डू मे गैस अनलोड कर वापस भारत के लिए आ रही थी जिसे नेपाल के नरायनघाट मुग्लिग राजमार्ग पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया ।
सोमवार को जाच के दौरान पुलिस ने गैस बुलेट से 13 बोरा चरस और गाजा बरामद किया है । नेपाल काईम ब्राच मकवानपुर की टीम को उक्त सफलता मिली है।
बुलेट के चालक ने बताया कि काठमान्डू मे स्थित गैस गोदाम से ही गाजा और चरस उक्त बुलट के अन्दर छिपा करा रखा गया था ।
चालक राजेश प्रसाद कोईरी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह भारत के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है । बरामद चरस और गाजे का बजन 1सौ 24 किलो बताया गया है । जब कि चरस का वजन 50 किलो है । शेष गाजा है । जिसकी अन्तरराष्ट्रीय कीमत सात करोड रूपया आंका गया है । पकडे गये भारतीय ट्रक चालक से पुलिस गहन पूछ ताछ करने के साथ ही काठमान्डू के उक्त गैस गोदाम पर छापे मारी किये जाने की खबर है । हाला कि इस बरामदगी से नेपाल पुलिस अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ के सौदागरो से कनेकशन टटोल रही है ।





