सोनौली & कुनसेरवा मे टायर की गोदाम मे भीषण चोरी ——
सोनौली के कुनसेरवा मे टायर की गोदाम मे भीषण चोरी ——
नौ लाख रूपये का पैतालिस टायर गोदाम का ताला रोडकर चुरा ले गये चोर मौके पर पहुची पुलिस ।
सोनौली कार्यालय। महराजगंज
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुनसेरवा के बरईपार मे बीती रात को एक टायर की दुकान के गोदाम का ताला तोडकर ट्रक के 45 टायर चोर उठा ले गये । चोरी की खबर मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंच जाच पङताल मे जुट गयी है।
सोनौली कोतवाली से करीब पाच सौ मीटर दूर प्रमुख सडक पर बसा टोला बरईपार कुनसेरवा मे स्थित अशरफी टेडर्स के नाम से टायर की द्दुकान है। दुकान के सामने ही एक जायसवाल परिवार का मकान है । उक्त मकान मे सडक की तरफ स्थित घर मे टायर का गोदाम है जिसके पिछ्ले हिस्से मे गृह स्वामी भी रहते है । शुक्रवा को एक ट्रक टायर गोदाम में रखा गया था । और रात मे उक्त गोदाम के शटर का ताला तोडकर करीब पैतालिस टायर चोर बरसात का लाभ लेते हुए किसी ट्रक पर लादकर चुरा ले गये किसी को कानो कान भनक तक नही लगा
शनिवार की सुवह अशरफी टेडर्स का स्टाप जब दुकान खोल कर गोदाम पर गया तो देखा कि सटर का ताला टूटा हुआ है । जिसकी सूचना दुकान मालिक रहमान रवान तथा गृह स्वामी जायसवाल को दिया । चोरी की सूचना पर रहमान दुकान पहुच कर घटना से पुलिस को अवगत कराया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाच पङताल मे जुट गयी। अशरकी टेडर्स के प्रोप्राइटर रहमान खान ने सोनौली पुलिस को दिये गये तहरीर मे लगभग पैतालिस टायर कीमत पौने नौ लाख रुपये के चोरी होने की सूचना दी है ।
इस सग्बध मे कोतवाल सोनौली आर०के० सिह ने कहा कि चोरी की तहरीर मिली है । आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा ।
स्मरण रहे कि इसके पहले 2009 मे भी अशरफी टेडर्स से करीब आठ लाख रुपये का टायर तोला तोडकर घटना स्थल के ठीक सामने से चोरी हुआ था ।





