सोनौली बार्डर: विदेशी नागरिक,एक भारतीय महिला समेत चार गिरफ्तार

सोनौली बार्डर: विदेशी नागरिक,एक भारतीय महिला समेत चार गिरफ्तार

सोनौली बार्डर: विदेशी नागरिक,एक भारतीय महिला समेत चार गिरफ्तार।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
इंडो नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जा रहे एक विदेशी नागरिक तथा एक भारतीय महिला समेत चार लोगों को आव्रजन अधिकारियों ने अपने हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।
खबरों के मुताबिक बीती रात में एक तिब्बती शरणार्थी को भारत से नेपाल जाते समय आव्रजन अधिकारियों ने रोक कर उसकी जांच किया तो उसके पास भारत के हिमाचल प्रदेश का आधार कार्ड निर्वाचन कार्ड बरामद हुआ जबकि वह मूल रूप से सिंधुपलचौक का निवासी है।
इसी तरह आज शुक्रवार की दोपहर को भारत से नेपाल जा रहे एक विदेशी नागरिक ऑस्ट्रिया निवासी को इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा जांच में उसके पास से बरामद वीजा में छेड़छाड़ किया गया है।
जांच के दौरान कानपुर की एक भारतीय महिला अपने पुत्र के साथ नेपाल जा रही थी जिसके पास भारत के आधार कार्ड निर्वाचन कार्ड और भारत के पासपोर्ट के साथ साथ नेपाल का नागरिकता बरामद किया है।
आव्रजन अधिकारियों ने सभी से आवश्यक पूछ कर पूछताछ के बाद सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस चारों के विरुद्ध सोनौली आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई में जुट गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे