माता बनैलिया के शोभा यात्रा मे उमड़ा आपार जनसमूह

माता बनैलिया के शोभा यात्रा मे उमड़ा आपार जनसमूह

माता बनैलिया के शोभा यात्रा मे उमड़ा आपार जनसमूहगजराज की अगुवायी मे निकला
शोभा यात्रा सभी जाति धर्म समुदाय के लोग उत्साह पूवर्क होते है सरीक 
सोनौली कार्यालय/महाराजगंज भारतीय सीमा ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनैलिया मंदिर जो नौतनवा कस्वे के पिश्चमी  छोर पर स्थापित है । उनके बीस वी स्थापना दिवस पर आज नौतनवा  नगर का माहौल उत्साह जैसा रहा ।
शुक्रवार की सुबह से ही दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र से महिला पुरुष बच्चे मंदिर से लेकर नगर के प्रत्येक चौराहे पर माता की झांकी का दर्शन और शोभायात्रा में शरीक होने के लिए आंखे बिछाए खडे रहे । माता बनैलिया के शोभा यात्रा मे उमड़ा आपार जनसमूह
शोभा यात्रा गजराज की अगुवायी मे दर्जनो मनमोहक झाकियो और नृत्य संगीत के साथ सुबह 11 बजे मंदिर प्रागंण से निकला। उत्साही बच्चे ने जगह जगह रुक कर अपने कला का प्रर्दशन भी किया । झाकियो मे  राधाकृष्ण नव दुर्गा सहित सभी झाकिया मनमोहक रही । इनके साथ ओम शांति की बहने गोरखा भूत पूर्व सैनिक विधालय के बच्चे बच्चिचा तथा सरस्वती इन्टर कालेज के छात्र छात्राए अपने फ्लैग के साथ सरीक रहे । शोभा यात्रा मे शरीक होने वाले भक्त जनों के लिए कस्बे के प्रत्येक चौराहों पर बड़े बड़े स्टाल लगाकर मिष्ठान जलपान और चाय पानी के साथ ही प्रसाद की व्यवस्था नगर के लोगो द्वारा किया गया । पूरा नगर भक्त जनो के अभिनंदन स्वागत के बैनर पोस्टर से भरा पड़ा है । दर्जनो स्वागत द्वार बनाये गये । माता बनैलिया के शोभा यात्रा मे उमड़ा आपार जनसमूहजयहिन्द चौराहे पर नौतनवा नगर के पूर्व चेयरमैन गुड्डू ने स्वंय भक्त जनो मे प्रसाद वितरण किया । शोभा यात्रा को लेकर सभी वर्ग जाति धर्म के लोग काफी उत्साहित दिखे और सभी ने च्च बढ कर सहभागिता निभाई । बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी शोभा यात्रा मे सरीक हुए और सुथर ब्रास बैन्ड के घुन पर थिरके । शोभा यात्रा के साथ नौतनवा विधायक कुँवर कौशल सिह भाजपा के जितेन्द्र जायसवाल प्रधानाचार्य जनमेजय सिंह मंदिर समिति के अध्यक्ष राजिन्दर जायसवाल राजू पहलवान तुल बहादुर थापा निलिमा डे सहित सहित भारी संख्या मे नगर के गणमान्य नागरिक सरीक रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे