नौतनवा विधान सभा से समीर को भाजपा से टिकट ,फूटे पटाके
आई एन न्यूज नौत्नवा /महराजगंज
नौतनवा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के रूप में समीर त्रिपाठी को टिकट मिलने से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके पैतृक निवास अड्डा बाजार में पटाखे फूटे वही नौतनवा, लक्ष्मीपुर, परसा मालिक, सोनौली, बरगदवा सहित तमाम स्थानों पर पटाखे फूड़े और मिठाई बाटे जाने की खबर है ।
समीर त्रिपाठी लगभग 20 वर्षो से भाजपा संगठन का कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान किया। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा महराजगंज के जिलाध्यक्ष रहे तथा 2009 से 2012 तक भाजपा महराजगंज के जिलाध्यक्ष रहे। इनके टिकट मिलने पर कार्यकर्तओं एवं क्षेत्रीय जनता में काफी खुशी है।





