चुनाव को लेकर इन्डो नेपाल के अधिकारियो ने बनायी रणनीति –


चुनाव मे गडबडी फैलाने वालो की खैर नही —आयुक्त गोरखपुर
इन्डो नेपाल अधिकारियों की बैठक नौतनवा स्थित एसएसबी मुख्यालय पर समपन्न – कई महत्वपूर्ण विन्दुओ पर हुई चर्चा —–
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज विधानसभा चुनाव को लेकर भारत और नेपाल के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक एसएसबी प्रथम वाहिनी मुख्यालय नौतनवा के दोमुहान घाट पर संपन्न हुई ।
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों देशों के प्रशासनिक व सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए रणनीति बनायी ।
मंगलवार की दोपहर को हुए इस बैठक में गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा । भारत नेपाल सीमा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान मुस्तैद रहेंगे 24 घंटा पहले से भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी । सीमा पार से होने वाले अपराधों के नियंत्रण के लिए नेपाल के अधिकारियों से भी भरपूर सहयोग की अपेक्षा है ।
नेपाल के एसएसबी के डीआईजी पोखरा नरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव को लेकर सुरक्षा संबंधी मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की एसएसपी लुम्बिनी शेर बहादुर बस्नेत एसपी रुपंदेही रविंद्र धानुक ने भी अपने विचार रखा । निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव मे खलल डालने वाले नेपाल में रह रहे कुछ् अपराधियों समेत अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर रखने हेतु सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी चर्चा किया गया ।
नेपाल रुपंदेही जिले के जिला अधिकारी उदय बहादुर राणा ने भारत के अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि सीमा क्षेत्र से किसी भी दशा मे अराजक तत्वों को घुसने नहीं दिया जाएगा ।
बैठक में मुख्य रुप सेभारत से डीआईजी गोरखपुर जोन शिव सागर सिंह डीएम महाराजगंज बीरेंद्र कुमार सिंह एसपी महाराजगंज प्रमोद कुमार एसएसवी कमांडेंट शिवदयाल सहायक कस्टम आयुक्त नौतनवा मधुकर आनन्द इमिग्रेशन प्रभारी सोनौली रहे जब कि नेपाल से सशस्त्र पुलिस बल के एसपी टंक बहादुर खडका एसपी बेनी प्रसाद पाठक रुपंदेही टूरिस्ट ऑफिस से भूपाल मान शाक्य सहायक राष्ट्रीय अनुसंधान रुपन्देही रमेश यादव सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे ।



