मुठभेड़: 1 लाख का इनामी बदमाश घायल, सीओ को लगी गोली

मुठभेड़: 1 लाख का इनामी बदमाश घायल, सीओ को लगी गोली

मुठभेड़: 1 लाख का इनामी बदमाश घायल, सीओ को लगी गोली

बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते बचे SSP
आई एन न्यूज मेरठ डेस्क:
उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। कई राज्यों के लिए सिरदर्द बना चुका शक्ति नायडू मेरठ पुलिस की गोली से घायल हो गया है। इस बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित था। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के आर्क सिटी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई । इस दौरान पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से शक्ति ने कई राउंड फायर किए, जिसमें सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के पेट में गोली लगने से घायल हो गए तो एसएसपी अजय साहनी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। जबकि पुलिस ने भी बदमाशों पर कई राउंड फायर किए, जिसमें शक्ति नायडू को गोली लग गई और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिसकर्मियों और बदमाश का इलाज मेरठ के जिला अस्पताल में चल रहा है।
हालांकि बदमाश शक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जबकि खुद एडीजी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने बताया कि शक्ति दिल्ली का कुख्यात बदमाश है। उसने दिल्ली में एक सिपाही की 36 गोलियां मारकर हत्या की थी। इसके अलावा मेरठ में भी हाल ही में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की गई थी। जबकि उसने साथ ही अपने एक साथी को भी तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया था। पुलिस पिछले काफी समय से इस बदमाश की तलाश में जुटी थी। शक्ति नायडू के मेरठ में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की थी और खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी।
उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे