डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को अहमदाबाद में परोसे जाएंगे खास व्यंजन, देखे मेन्यू —
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को अहमदाबाद में परोसे जाएंगे खास व्यंजन, देखे मेन्यू —–
आईएन न्यूज अहमदाबाद डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आज सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। ट्रंप के इस दौरे का पहला पड़ाव अहमदाबाद होगा, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इसके बाद वह दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।डोनाल्ड ट्रंप को अहमदाबाद में कौन से व्यंजन परोसे जाएंगे इसको लेकर भी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। ट्रंप को परोसे जाने वाले खाने की तैयारी फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के शेफ सुरेश खन्ना की देख-रेख में हो रही है।
ट्रंप और मिलेनिया को परोसे जाएंगे ये व्यंजन—-
शेफ खन्ना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि ट्रंप का दौरा एक बहुत बड़ा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति की खातिरदारी के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हम इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के लिए खासतौर पर खमण, ब्रोकली समोसा, हनी-डिप कुकीज़, मल्टी ग्रेन रोटियां, नारियल पानी, आइस टी, स्पेशल चाय और स्नैक्स बनाए जा रहे हैं.शेफ खन्ना ने बताया कि पूरे मेन्यू को सिक्योरिटी द्वारा चेक किया जा चुका है। अहमदाबाद में डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप के स्वागत की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। ये दोनों सोमवार को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। मोटेरा स्टेडियम जाने से पहले ट्रंप साबरमती आश्रम जा सकते हैं। ट्रंप के दौरे के चलते राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं. पूरे शहर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की होर्डिंग्स लगी हुई हैं।





