दिल्ली हिंशा में मरने वालो की संख्या हुई 20, दो सौ से अधिक घायल।

दिल्ली हिंशा में मरने वालो की संख्या हुई 20, दो सौ से अधिक घायल।

दिल्ली हिंशा में मरने वालो की संख्या हुई 20, दो सौ से अधिक घायल।
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की तादाद बढ़कर 20 हो गई है। 200 से भी अधिक लोग घायल हैं। पिछले 3 दिनों से खौफ में जी रहे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मौजपुर, जाफराबाद, भजनपुरा, कबीर नगर, सीलमपुर में आज तनावपूर्ण शांति है। हालांकि गोकुलपुरी से छुटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं।
सीएए का विरोध कर रहे लोगों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे का रास्ता जाम कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी के बाद मौजपुर में भी स्थिति खराब हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे के इस रास्ते को रात में ही खाली करा लिया गया था। फिलहाल वहां दोनों तरफ से आवाजाही चालू है,लेकिन डर की वजह से बहुत ही कम लोग आ-जा रहे हैं।
मौजपुर में सुरक्षा के बीच लोगों की चहलकदमी शुरू,नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मौजपुर में काफी हिंसा हुई थी, लेकिन आज हालात सामान्य हैं। बल्कि ये कहना सही रहेगा कि तनावपूर्ण शांति है। लोग सड़कों पर आसानी से चहलकदमी कर रहे हैं, लेकिन डरे हुए हैं। हालांकि, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
कबीर नगर का ये वही हिस्सा है, जहां पर सबसे अधिक पत्थरबाजी हुई है। यहां कितने पत्थर बरसे हैं, इसका अंदाजा तो आपको सड़क पर बिखरे पत्थर देखकर ही लग जाएगा। हालांकि, अब यहां सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।
सीलमपुर इलाके में फिलहाल स्थिति सामान्य है। कहीं कोई हिंसा नहीं हो रही है और लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। कल रात नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर यानी एनएसए अजीत डोभाल ने भी सीलमपुर इलाके का दौरा किया था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया था।
मौजपुर में सुरक्षा में कोई चूक ना हो जाए या फिर कहीं से भी कोई हिंसा ना शुरू हो जाए, ये सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च भी किया है। सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च से लोगों का डर कम होगा और हिंसा करने वालों के मन में डर बढ़ेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे