महाराजगंज: पत्रकारों ने प्रकट किया शोक।

महाराजगंज: पत्रकारों ने प्रकट किया शोक।

महाराजगंज: पत्रकारों ने प्रकट किया शोक।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज के कलेक्ट्रेट प्रतीक्षालय में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में बृजेश पांडे के पिता स्वर्गीय बुद्धेश पांडेय के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।
पत्रकार बृजेश के पिता स्वर्गीय बुद्धेश पांडे 75 वर्ष के थे जिनका 25 फरवरी को शाम 5 बजे निधन हो गया । जिनका अंतिम संस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट पर किया गया ।
शोकसभा का संचालन संस्था के महामंत्री आशीष शुक्ला ने किया । शोक सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि बृजेश पांडेय के पिता की मृत्यु से पूरा मीडिया जगत में शोक है। जिस पर पत्रकारों ने उनकी मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर मृत्यु आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए । इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के संरक्षक राहुल त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, समेत पत्रकार जे बी सिंह,अमितेश त्रिपाठी, अमृत पांडेय, सचिदानंद मिश्रा,अशोक वर्मा,अभिषेक पांडेय,राहुल पांडेय,बृजेश गुप्ता, , राजीव पांडेय, जियाउद्दीन अंसारी,अमित त्रिपाठी गुरु,कृष्णा गुप्ता,उपेंद्र कुमार,सूरज शुक्ला,विजय गुप्ता सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे