आमजन की सेहत को लेकर सतर्क है सरकार-प्रभारी मंत्री

आमजन की सेहत को लेकर सतर्क है सरकार-प्रभारी मंत्री

आमजन की सेहत को लेकर सतर्क है सरकार-प्रभारी मंत्रीआमजन की सेहत को लेकर सतर्क है सरकार-प्रभारी मंत्री
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरंदरपुर पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में संचारी रोग नियंत्रण एवं जेई टीकाकरण अभियान का उदघाटन उत्तर प्रदेश के खेलकूद,युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आमजन की सेहत को लेकर सरकार सतर्क है। लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
मेले में लगे विभिन्न स्टालों के निरीक्षण के दौरान  प्रभारी मंत्री ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर पोषाहार भी चखा। वहीं तीन गर्भवती को पोषण पोटली दिया।
मेले को संबोधित करते हुए नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मेले की महत्ता एवं सरकार की सोच को विस्तार से बताते हुए लोगों को मेले का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। जहां पर मरीजों का उपचार किया किया। वहीं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया।
जेई/ एईएस के नोडल अधिकारी डाक्टर विवेक श्रीवास्तव ने बताया टीकाकरण से वंचित 1-15 वर्ष आयु वर्ग के करीब 15659 का टीकाकरण होगा। इसके लिए 15 मार्च के तक टीकाकरण अभियान चलेगा।
टीकाकरण से वंचित बच्चों में 01 से 2 वर्ष के कुल 2897 बच्चे तो 2 से 15 वर्ष के कुल 9762 बच्चे चिन्हित हैं।
मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर दो माताएं अपने अति कुपोषित बच्चों को भी लेकर पहुँची। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने दोनों बच्चों का वजन कराया। जिनका वजन मानक से काफी कम था।
डीपीओ ने दो बच्चों के परिजनों से कहा कि वे बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराएं तथा उचित इलाज व देखभाल पाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार, सीएमओ डाक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, एसीएमओ डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद , डिप्टी सीएमओ डाक्टर आईए अंसारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय, सीडीपीओ बृजेन्द्र कुमार जायसवाल, मनोज शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

——-
5631 मरीजों का हुआ उपचार, 322 को मिला गोल्डेन कार्ड
महराजगंज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में जहां 5631 मरीजों का उपचार किया गया, वहीं आयुष्मान भारत योजना के 322 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश
01 मार्च 2020

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे