नौतनवा चेयरमैन ने यात्रियो के धूलवाए हाथ, कोरोना से बचाव का दिया संदेश
नौतनवा चेयरमैन ने यात्रियो के धूलवाए हाथ, कोरोना से बचाव का दिया संदेश
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क
कोरोना वायरस की रोकथाम और जागरूकता के लिए नौतनवा चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान आज फिर सड़क पर उतर गए
और लोगों के हाथ धुलवा कर कोरोना से बचाव के उपाय बताएं।
बुधवार की दोपहर को चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान ने नगर पालिका परिषद की तरफ से
आम लोगो को इस खतरनाक वायरस के बारे में जागरूक करने के लिए आज फिर से नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष सड़क पर उतरे और नगर के तीन मुख्य-मुख्य चौराहे गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक व स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर पानी का स्टाल लगाकर डेटॉल से लोगो का हाथ धुलवाकर प्रतिदिन कम से कम बीस बार ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर श्री खान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहां कि “अचानक तेज बुखार,सांस लेने में दिक्कत,सिर दर्द व खांसी जैसे लक्षण अगर दिखाई देते हैं तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें,अगर ऐसा होता भी है तो इसका मतलब संक्रमण न समझा जाए अपितु इसकी जांच को जरूरी समझा जाए।
इस मौके पर बन्टी पाण्डेय,भानू कुमार,राजेश ब्वाएड, प्रमोद पाठक,धर्मेन्द्र शाही,संजय मैर्या,धीरेन्द्र सागर, संजय सिंह, दिलीप कुमार,खुर्शेद आलम,राजकुमार गौड़, करुणेश मणि त्रिपाठी,हरिवंस मणि त्रिपाठी,पवन पाण्डेय, संजय भट्ट,शिवराम मिश्रा आदि ने आमलोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





