डीएम का आदेश बेअसर, सरहद पर लगा बाजार

डीएम का आदेश बेअसर, सरहद पर लगा बाजार

डीएम का आदेश बेअसर, सरहद पर लगा बाजार
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी में लग रहे साप्ताहिक बाजार को प्रशासन द्वारा रोकने
का प्रयास आज विफल हो गया और एसडीएम को बाजार से वापस लौटना पड़ा।
खबरों के मुताबिक उज्जवल कुमार डीएम महाराजगंज के निर्देशानुसार बॉर्डर से सटे ग्रामीण बाजारों को जहां सबसे अधिक भीड़भाड़ हो उसे रोकने का निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुसार सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 माधवराम नगर का मोहल्ला जो भारत नेपाल सीमा पर सटा स्थित है ।
उक्त मोहल्ले के फरेनिया बाजार में सप्ताह में दो बार लगने वाले फरेनिया बाजार को रोकने का प्रयास आज विफल हो गया। बाजार में लोगों का आवाजाही भी हुआ लेकिन कोरोना का खौफ इस कदर छाया रहा कि बाजारों में भीड़भाड़ की संख्या कम हो गई।
इस संबंध में एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह ने कहा कि बाजार मालिक को सूचना दे दी गई है। बॉर्डर पर बाजार नहीं लगेंगा अगला साप्ताहिक बाजार किसी भी दशा में नहीं लगने दिया जाएगा।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे