निचलौल: साफ्टवेयर इंजीनियर की जांच रिपोर्ट निगेटिव

निचलौल: साफ्टवेयर इंजीनियर की जांच रिपोर्ट निगेटिव

निचलौल: साफ्टवेयर इंजीनियर की जांच रिपोर्ट निगेटिव

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इंजीनियर की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव।
आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती निचलौल निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसी के साथ जिला प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है ।
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नगर पंचायत निचलौल के लोहिया नगर वार्ड निवासी इंफोसिस कंपनी जापान में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत युवक के बलगम का नमूना चिकित्सकों की निगरानी में मंगलवार को लिया गया।
बलगम का नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ए के राय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज लखनऊ से प्राप्त जांच रिपोर्ट में निगेटिव बताया गया है। अब उसे डिस्चार्ज करने की तैयारी की जा रही है।
बीते नौ मार्च को उक्त युवक जापान से लौटा है। इसके बाद 16 मार्च दिन सोमवार को सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। यूवक एक साल से जापान के ओसाका शहर में कार्यरत था। युवक को डाक्टर प्रमोद कुमार की निगरानी में रखा गया। सीएमएस ने बताया कि डाक्टर एवी त्रिपाठी व लैब टेक्नीशियन देवेश पांडेय ने युवक के बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा था।
प्रशिक्षित किए गए जिला अस्पताल के चिकित्सक
कोरोना से बचाव को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय में जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया।
बतौर प्रशिक्षक जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डाक्टर संतोष कुमार ओझा ने चिकित्सकों व जिला अस्पताल प्रशासन को बायोवेस्ट मैनेजमेंट तथा इंफेक्शन रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया।
यूनिसेफ के जिला समन्वयक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को हाथ धोने के तौर तरीके को बताया तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए बताया।
बैठक में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ए के राय, डाक्टर रामनवल, डाक्टर एवी त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
महराजगंज उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे