सोनौली बॉर्डर: सुधीर त्रिपाठी ने मास्क वितरित कर,जागरूकता का दिया संदेश
सोनौली बॉर्डर: सुधीर त्रिपाठी ने मास्क वितरित कर,जागरूकता का दिया संदेश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल सीमा से सटे सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में वायरस से बचाव के लिए आज सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने लोगों में मास्क वितरित कर बचाव और जागरूक संदेश की शुरुवात किया।
गुरुवार की शाम को भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के रामजानकी चौराहे पर आम लोगो को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते हुए आज सुधीर त्रिपाठी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों, नगर के व्यापारियों, ठेला, खुमचे वालों सहित आम जन को मास्क पहना कर जागरूकता अभियान की शुरुआत किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहां कि “अचानक तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत,सिर दर्द व खांसी जैसे लक्षण अगर दिखाई देते हैं तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें,अगर ऐसा होता भी है तो इसका मतलब संक्रमण न समझा जाए अपितु इसकी जांच को जरूरी समझा जाए।
इस अवसर पर सभासद
पप्पू खान, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक,अमीर आलम,वकील अहमद,राजकुमार नायक,प्रेम यादव,एवं रामानन्द रौनियार, सरदार विक्की सिंग,मुरारी मद्धेशिया, अशुतोष त्रिपाठी, श्रीनिवास जायसवाल,प्रताप मद्धेशिया,अमित गुप्ता,अशर्फी लाल, रामअशीष तिवारी,पप्पू सिंह सहित तमाम लोगों ने आमलोगों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया।





