दिल्ली बॉर्डर: आज रात से कर दिए जाएंगे सील

दिल्ली बॉर्डर: आज रात से कर दिए जाएंगे सील

दिल्ली बॉर्डर: आज रात से कर दिए जाएंगे सील
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
कोरोना वायरस के बढ़ते
मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन दो की तर्ज पर एक बार फिर प्रशासन ने दिल्ली बॉर्डर सील करने का फैसला लिया है। इसके तहत सोमवार आधी रात से दिल्ली बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने माना है कि दिल्ली में आवाजाही के चलते जिले में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने दिल्ली बॉर्डर सील करने का फैसला लिया है। कुछ छूट के साथ आज से दिल्ली में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इन बढे हुए मामलों में बड़ा हिस्सा गाजियाबाद-दिल्ली के बीच आवागमन करने वालों से संबंधित है। इसलिए मुख्य चिकित्साधिकारी गाजियाबाद की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन ने दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर को पूर्व की तरह सील करने का निर्णय लिया है।
(एजेन्सी न्यूज)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे