भारत नेपाल सीमा एक सप्ताह के लिए आज से बंद
भारत नेपाल सीमा एक सप्ताह के लिए आज से बंद
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क: नेपाल सरकार ने भारत और चीन के साथ जुड़ने वाले सभी बॉर्डर को आज सोमबार से पूर्णरूप से बन्द करने का फैसला लिया है।
रविवार को हुए मन्त्रिपरिषद् की बैठक एक सप्ताह के लिए सभी सीमा को बन्द करने का निर्णय लिया है।
नेपाल सरकार के प्रवक्ता एवं अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने मीडिया कर्मियों को बताया है कि केवल वार्डर से मालवाहको का आवागमन रहेगा।
कहां गया है कि भारत से बड़ी संख्या में नेपाल अपने वतन लौट रहे लोगों के माध्यम से कोरोना वायरस की आने की संभावना को देखते हुए। रविवार को प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार मे चार घण्टा तक चले बैठक मे मन्त्रिपरिषद् ने बार्डर बन्द करने का कड़ा फैसला लिया है। सोनौली बॉर्डर से आज किसी भी भारतीय नागरिक को या नेपाली नागरिक को नेपाल में प्रवेश नहीं दिया जिसके कारण भारतीय सीमाओं में बड़ी संख्या में नेपाल के रहने वाले लोग फंसे हुए हैं





