दिल्ली के दो स्थानों पर संभावित धरने की सूचना पर पुलिस एक्शन मे

दिल्ली के दो स्थानों पर संभावित धरने की सूचना पर पुलिस एक्शन मे

दिल्ली के दो स्थानों पर संभावित धरने की सूचना पर पुलिस एक्शन मे।

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: शाहीन बाग के साथ-साथ जामिया इलाके में संभावित धरने के मद्देनजर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। यहां पर कड़ी निगरानी की जा रही थी। खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है।
खबरो के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से शाहीन बाग में बेहद सीमित संख्या में लोग जुट रहे हैं। इस दौरान वह मीटिंग भी कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल सड़क पर नहीं बैठे हैं।
लॉक डाउन खुलने के बाद शाहीन बाग में बुधवार को फिर से सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना शुरू होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस भी सकते में आ गई।
फिलहाल यहां पर तकरीबन 100 पुलिसकर्मी तैनात हैं और यहां पर चल रही प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिनों से सोशल मीडिया पर धरना फिर से शुरू करने के बाबत मैसेज भेजे जा रहे थे। इतना ही नहीं व्हाट्सऐप ग्रुप में भी इस तरह का मैसेज चलाया जा रहा है।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से शाहीन बाग में एनआरसी और सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाए। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस पूरे एक्शन में है और सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी दोनों संभावित धरना स्थलो पर तैनात कर दिए है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे