धारचूला-लिपुलेख मसला नेपाल के साथ बैठकर सुलझाया जाएगा —राजनाथ सिंह

धारचूला-लिपुलेख मसला नेपाल के साथ बैठकर सुलझाया जाएगा ---राजनाथ सिंह

धारचूला-लिपुलेख मसला नेपाल के साथ बैठकर सुलझाया जाएगा —राजनाथ सिंह

आई एन न्यूज देहरादून डेस्क:

धारचूला-लिपुलेख मार्ग को लेकर नेपाल के लोगों के बीच कुछ गलतफहमी हुई है, जिसे मिल-बैठकर दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत काफी आगे बढ़ा है। अर्थव्यवस्था में 9वें स्थान पर रहने वाला भारत आज पांचवे स्थान पर है। केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत की अर्थव्यवस्था को टॉप-3 में लाना है।
भाजपा के गढ़वाल संभाग की वर्चुअल रैली को सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए उक्त बाते कहीं।
उन्होंने कहा कि पहले तीर्थयात्री नाथुला दर्रा से होते हुए मानसरोवर जाते थे। ये रास्ता काफी लंबा था, लेकिन अब बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने लिपुलेख तक एक लिंक रोड बनाई है। यह सड़क 80 किमी लंबी है, जिसे भारतीय क्षेत्र में बनाया गया है। इस सड़क को लेकर नेपाल में कुछ गलतफहमी पैदा हो गई, लेकिन इसे मिल-बैठकर सुलझा लिया जाएगा। वहीं, मौजूदा हालातों को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाए हैं, उनकी डब्ल्यूएचओ ने भी सराहना की है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी काफी तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम रावत बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गोरखा रेजिमेंट का जिक्र भी किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थी।
हालांकि, यह रैली देहरादून आधारित और गढ़वाल संभाग के लिए थी, लेकिन इसे पूरे उत्तराखंड के साथ ही देश-विदेश में भी देखा और सुना गया। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए रक्षा मंत्री के संबोधन को सुना।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे