नौतनवा विधान सभा क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी मुन्ना सिंह ने किया सघन जन सम्पर्क – कहा आपका का बेटा – भाई हूँ ।
आई एन न्यूज नौतनवा/महाराजगंज नौतनवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कुँवर कौशल (मुन्ना) सिंह ने आज अडड़ा बजार क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को जनता के सामने रखा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो जनता के लिए कार्य किया है वह मील का पत्थर है। सपा सरकार की उपलब्धियों को अगर गिनाई जाए जो जनता के हित में है शायद उंगलियां कम पड़ जायेगी।
सपा प्रत्याशी श्री सिंह के जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक साथ रहे।