ट्रक से कुचल कर सास बहु की मौत

ट्रक से कुचल कर सास बहु की मौत

आई एन न्यूज नौतनवा/ महराजगंज

नौतनवां थानाक्षेत्र के अड्डा बाजार रामनगर रोड पर जमुहरा कला गांव में गिट्टी लदी ट्रक के नीचे आ जाने से सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज सुबह 8 बजे की है।

रामनगर टोला बघवा निवासी बृजेश पुत्र मग्गन अपनी मां मजोरा पत्नी मग्गन उम्र 50 वर्ष व भाभी रेनू पत्नी महेन्द्र उम्र 28 वर्ष को इलाज कराने के लिए अड्डा बाजार ले जा रहे थे कि जमुहरा कला गांव सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रक में ठोकर लगने से बाईक पर बैठी दोनो महिलाएं ट्रक के अगली पहिये के नीचे आ गयी जिसमें पहिया सिर पर चढ गया और मौके पर ही मौत हो गयी। देवर बृजेश बगल के खेत में गिरा जिसे आंशिक चोट लगी। स्थानीय चिकित्सकों ने उसे इलाज के बाद छोड दिया।

घटना की सूचना पा कर अड्डा चौकी प्रभारी मनील सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव व ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौके पर यूपी 100 भी पहुंच गयी। पुलिस ने शव को आनन फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक को पकड लिया है। आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे