सोनौली से बुटवल तक पांच हजार लोग भारत लौटने का कर रहे इंतजार
सोनौली से बुटवल तक पांच हजार लोग भारत लौटने का कर रहे इंतजार।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा के बेलहिया और डंडा पुल, से लेकर बुटवल तक 5 हजार से अधिक भारतीय फसे पड़े हैं। अपने वतन भारत लौटने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं।
सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा के डांडा पुल पर बैठे भारतीय श्रमिक अपनी बारी की प्रतीक्षा में पूरे परिवार के साथ खुले आसमान में अपनी रातें बिता रहे हैं। इनके साथ इनके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जो चिलचिलाती धूप में इधर उधर बैठकर अपने दिन काट रहे हैं। और अपने वतन लौटने की बेसब्री से प्रतीक्षा है।
हालांकि नेपाली प्रशासन एवं सामाजिक संगठन के लोग इनके भोजन पानी की व्यवस्था कर रहे हैं । लेकिन यह अपने वतन भारत लौटने के लिए बेचैन है।
इधर भारतीय सीमा में नेपाल से प्रतिदिन बारह सौ लोग अपने वतन भारत लौट रहे हैं । उन्हें उनके घरों तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था भारतीय प्रशासन कर रखा है । सीमा पर उनकी स्क्रीनिंग हो रही है इसके उपरांत इमीग्रेशन कार्यालय उनका नाम नंबर पता आदि नोट करने के उपरात्त उन्हें उनके घरो को भेजा जा रहा है। यह सिलसिला लगातार जारी है।





