नेपाल: भैरहवा में खुली दुकाने, दिन और समय हुआ निर्धारित

नेपाल: भैरहवा में खुली दुकाने, दिन और समय हुआ निर्धारित

नेपाल: भैरहवा में खुली दुकाने, दिन और समय हुआ निर्धारित।

आई एन न्युज नेपाल/रुपन्देही
(सवांदाता महेश गुप्ता)
रुपन्देही जिला के भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका द्वारा लकडाउन के समय में
अतिआवश्यक सेवा के साथ बाजार को व्यवस्थित ढंग से खोलने सम्बन्ध में एक बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में दुकानों को खोलने का समय निर्धारित किया गया कि कौन से दिन कौन सी दुकानें खुलेंगी और और कौन सी दुकान किरन दिन बन्द रहेंगी ।

सिद्धार्थनगर नगरपालिका में नगर प्रमुख हरि प्रसाद अधिकारी के अध्यक्षता में हुए बैठक में सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ रुपन्देही अध्यक्ष कुल प्रसाद न्यौपाने, उद्योग व्यापार संगठन रुपन्देही अध्यक्ष नारायण प्रसाद भण्डारी, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत तुलसीराम मरासिनी, वडा अध्यक्ष, कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि खाद्यवस्तु, पानी, दुध, फलफूल, सब्जी, पशुपंक्षी और मछली का दाना, मुर्गे का दाना आदि सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 खुलेगा ।
औषधी उत्पादन, ग्यास, बोटलिंग जैसे कार्य निरन्तर रुप में सञ्चालन रहेगा ।

कृषि सम्बन्धि कार्य सिजन अनुसार नियमित रुप में सञ्चालन होगा। फैन्सी की दुकान, इलेक्ट्रोनिक्स, बर्तन दुकान, सोनाचांदी की दुकान और अन्य खुद्रा दुकाने रविवार, मंगलबार, वृस्पतीबार और शनिबार सुबह 11 बजे से 4 बजे खुलेगा।
खाद्यान्न सामाग्री होलसेल दूकान तथा हार्डवयर होलसेल दूकान सोमबार, बुधबार, शुक्रबार और शनिबार सुबह 11 बजे से 4 बजे तक सञ्चालन होगा।

स्टेशनरी तथा पुस्तक दुकान, सवारी साधन सम्बन्धि दुकान सोमबार, बुधबार, शुक्रबार और शनिबार सुबह 11 बजे से 4 बजे तक खोलने का निर्णय हुआ है ।
होटल, रेष्टुरेण्ट, बार, ब्युटीपार्लर, सैलुन, विद्यालय तथा शैक्षिक संस्था प्रशिक्षण तथा तालिम केन्द्र, रंगशाला, धार्मिक तथा सांस्कृतिक सम्मेलन ,सिनेमा हाल, व्यायमशाला, सुर्ती , मदिराजन्य दुकान खोलने
आदि खोलने की अनुमति नहीं मिला है।

सिद्धार्थनगर नगरपालिका सामाजिक विकास शाखा अधिकृत यादव प्रसाद सापकोटा ने बताया कि बजार के मुख्यभाग में भिडभाड नहीं करने होगें और सवारीसाधन व्यवस्थित पार्किङ करने का स्थान निर्धारण हुआ है। वडा नम्बर 6 पिपरहिया, वडा नम्बर 5 हाटबजार पथ, देवकोटा चोक, आवारोड चोक परिसर में सिर्फ पार्किङ करने को मिलेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे