भारतीय श्रमिको की निरन्तर सेवा में जुटे भैरहवां विधायक
भारतीय श्रमिको की निरन्तर सेवा में जुटे भैरहवां विधायक
आई एन न्यूज़/ नेपाल/ रुपन्देही
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लाक डाउन के बाद नेपाल से बड़ी संख्या में अपने वतन भारत जा रहे श्रमिक महिला पुरुषो को भारत नेपाल के सोनोली बॉर्डर के बेलहिया मे भैरहवां क्षेत्र नम्बर 3 के विधायक सन्तोष पाण्डेय, समाजवादी पार्टी , रुपन्देही सिद्धार्थ नगरपालिका इंचार्ज बी.एन.गुप्ता अपने दल बल के साथ श्रमिको की भूख प्यास मिटाने के लिए निरन्तर सेवा लगे हुए है ।
समाजवादी पार्टी सिद्धार्थ नगरपालिका इंचार्ज बी.एन.गुप्ता ने इंडोनेपाल न्यूज को बताया कि लगातार 32 दिनों से आम नागरिको क सहयोग से असहाय नागरिको तथा भारतीय श्रमिको का सेवा करने का शोभाग्य मिला है । लाक डाउन अवधि भर नेपाल सीमा से भारत जाने वाले मजदूर, असहाय नागरिको का निरन्तर सेवा करता रहूँगा। उन्होने यह भी कहा की मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है । जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए।
(रुपन्देही नेपाल)





