नेपाल: रुपन्देही में एक महिला समेत पांच की हत्या,दोस्त पर हत्या का संदेह
नेपाल: रुपन्देही में एक महिला समेत पांच की हत्या,दोस्त पर हत्या का संदेह
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली सरहद से सटा जिला नेपाल रुपन्दी जिले के तिलौटा नगर पालिका -10 के मैनहवा गाँव में एक युवक ने अपने पांच दोस्तों की हत्या कर दी है।
रूपन्देही जिले के डीएसपी खड्ग खत्री तथा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया है कि
माधव मुसहर, जानकी मुसहर, पोखरा मुसहर, आशीष चौधरी और करण चौधरी मारे गए। उन्होंने कहा कि मृतको की उम्र 14 से 40 वर्ष के बीच है।
डीएसपी खत्री ने घटनास्थल से फोन पर बात करते हुए कहा, पाचो के “शव गाय के फारम हाउस में पाए गए हैं।” इसलिए प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या किया गया है। ‘
खत्री के अनुसार, घटना में शामिल होने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। “लेकिन उनका नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। मामले की अभी जांच की जा रही हैं।
डीएसपी खत्री ने कहां है .कि यह्र सभी खेतिहर मजदूर हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या का क्या कारण है।
उन्होने यह भी बताया कि जिला पुलिस कार्यालय के एसपी के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।





