नौतनवा एसडीएम कोर्ट मे पेश हुए अमन मणि—- मतदाता सूची मे अनियमितता की शिकायत पर
नौतनवा एसडीएम कोर्ट मे पेश हुए अमन मणि—-
मतदाता सूची मे अनियमितता की शिकायत पर सुनवाई के लिए गाजियाबाद के डासना जेल से नौतनवा लाए गए अमनमणि —-
आई एन न्यूज नौतनवा /महराजगंज
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी को मतदाता सूची मे अनियमितता के मामले के निस्तारण के संबंघ में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया I अमन अपनी पत्नी सारा के हत्या के आरोप मे डासना जेल मे बंद है । पुलिस की कड़ी सूरक्षा मे डासना जेल से आज नौतनवा कोर्ट मे पेश होकर अपना तर्क प्रस्तुत किया ।
बताते चले कि एक समाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर बर्नवाल ने एसडीएम नौतनवा को एक शिकायती पत्र दिया था कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा त्रिलोकपुर टोला पहुंनी के अमन मणि पुत्र अमर मणि त्रिपाठी उक्त गाव के निवासी नही है । उक्त मामले मे एसडीएम ने कई नोटिस जारी किया प्ररन्तु उसका तामिला नही हो सका । जिस पर एसडीएम ने जरिए न्यायालय पेश होने का आदेश निर्गत किया ।
शुकवार को उक्त आदेश के अनुपालन मे अमन पेश हुए और अधिवक्ता के माध्यम से अपना तर्क प्रस्तुत किया। शिकायतकर्ता के वकील ने भी तार्किक बहस किया । दोनों पक्षो की बहस सुनने के बाद एसडीएम ने आदेश पारित किया कि चुनाव आचार सहिंता लागू है एैसे मे नाम काटने या दर्ज करने सम्बंधी कोई आदेश पारित नही किया जा सकता ।
अमनमणि के आगमन को लेकर सुबह से ही नौतनवा तहसील के चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस तैनात रही । ग्रामीण क्षेत्र भी श्री त्रिपाठी के समर्थक कार्यकर्ता तहसील परिसर मे डेरा डाले रहे । अमन तहसील मे पहुंचते ही अपने समर्थको का हाथ उठाकर अभिवादन किया और कहा कि इसका जबाव आपको देना है ।





