अमन मणि के दो सौ समर्थको को चिन्हित करने की कार्यवाही शुरू

अमन मणि के दो सौ समर्थको को चिन्हित करने की कार्यवाही शुरू

 

चुनाव अचार संहिता उलघंन के आरोप मे नौतनवा थाने मे अमन मणि सहित दो सौ समर्थको के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

आई एन न्यूज नौतनवा / महराजगंज

पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन मणि त्रिपाठी एवं 200 अज्ञात लोगो के खिलाफ नौतनवा थाने मे शुक्रवार को चुनाव अचार संहिता का उल्घन करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दिया गया है ।

उपजिलाघिकारी नौतनवा आलोक कुमार के तहरीर पर अचार संहिता का उलघन करने के आरोप मे अमन सहित 200 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है ।

स्मरण रहे कि शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट मे मतदाता सूची से जुड़े एक मामले मे अमन पेश होने आये थे । पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी मे उनके समर्थको ने तहसील परिसर मे नारेवाजी और अमन द्वारा क्षणिक सम्बोधन से प्रशासन के होश उड़ गये और देर रात मे मुकदमा दर्ज कर लिया ।

पुलिस सूत्रो के मुताबिक तहसील मे  उपस्थित अमन के करीब दो सौ समर्थको को चिन्हित करने की कार्यवाही भी शुरु हो गयी है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे