ग्राम प्रधानी का चुनाव–शुरु हो गया गांव में कांव कांव
ग्राम प्रधानी का चुनाव–शुरु हो गया गांव में कांव कांव।
कैसा चुनगें इस बार अपना प्रधान जाने——
आई एन न्यूज उ०प्र० डेस्क:
उ०प्र० में ग्राम प्रधानों के 5 वर्ष का कार्यभार समाप्त होने को है। और गांव में मैं बनूंगा प्रधान और मैं ही बनूंगा प्रधान की कांव-कांव शुरू हो गई है।
गांव में ग्राम पंचायत के चुनाव में जनता के गलत फैसले से ऐसे लोग ग्राम प्रधान बन जाते हैं जो वास्तव में ग्राम प्रधान के लायक नहीं होते हैं । वहीं कुछ ऐसे भी प्रधान देखे गयें हैं जो मतदान से ठीक पहले ही सभी ग्रामीणों के घर वोट लेने के लिये पैसा भेज देते हैं, और जीतने के बाद कोई काम नहीं करते । गांव की सड़क व नालियों की हालत जस की तस ही रह जाती है । पात्रों को आवास नहीं मिल पाता। प्रधान सब अपने लोगो में ही बांटकर खानापूर्ति कर देते हैं । वहीं कुछ प्रधान ऐसे भी होते हैं अगर वह किसी पंचायत में फैसला करने जाते हैं तो केवल अपने पक्षवाले के ही समर्थन में बोलते हैं । अगर प्रधान इमानदारी से फैसला सुनाये तो गाँव का झगड़ा गांव में ही समाप्त हो जाता । जिससे पुलिस पर बोझ भी कम रहता ।
लेकिन ऐसे प्रधानो की संख्या बहुत कम होती हैं ।
आज हम आपको बताएंगे कि आप एक बेहतर ग्राम प्रधान कैसे बनाएं । और आपके ग्राम प्रधान में क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए,
ताकि ग्राम सभा के विकास कार्य शहरों की तरह प्रगति पर हो । जब हम ग्राम सभा के चुनाव में अपना ग्राम प्रतिनिधि चुनते हैं तो उस प्रतिनिधि में क्या विशेषताएं जरूर होनी चाहिए ।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जो ग्राम पंचायत के चुनाव में कैंडिडेट हो वह कम से कम 12वीं पास हो, उसके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज ना हो, उसके पास सामाजिक सेवा करने का अनुभव हो, कैंडिडेट के क्षेत्र के लोग कैंडिडेट को उसकी बेहतरीन कामों के लिए सम्मान करते हो, कैंडिडेट अच्छे फैसले लेने में सक्षम हो, किसी के दबाव में ना आए, बोलने की शैली अच्छी हो, दो तरफा फैसला करने में सक्षम हो । ग्राम सभा की जनता की बात और समस्या सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएं, जनता की समस्याओं का रोजाना मूल्यांकन करें और उसका समाधान भी करें, हर महीना जनता दरबार का आयोजन कराए जिसमें ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी और विकास खंड अधिकारी भी शामिल हो। ताकि जनता की समस्या समाधान उचित स्तर पर हो सके, याद रखिए इस बार आने वाले ग्राम पंचायत के चुनाव मे आप सभी जनता जनार्दन ने ग्राम प्रधान का चुनाव इन्हीं सब उपरोक्त गुणों को देखते हुए करें। क्योंकि हम जनता की एक गलती हमें 5 सालों तक के लिए झेलनी पड़ती है ।
इसलिए अबकी बार ग्राम पंचायत के चुनाव में जनता के द्वारा जनता के हिसाब से ग्राम प्रधान को चुनें । ताकि ग्राम पंचायत के विकास कार्य शहरों की तरह आगे बढ़ सके ।
गांव में चुनाव को लेकर गली मोहल्ला, चौराहों पर कांव-कांव शुरू हो गया है।





