लॉक डाउन का उलंघन करने वालो पर चला पुलिस का हंटर
लॉक डाउन का उलंघन करने वालो पर चला पुलिस का हंटर
गोरखनाथ क्षेत्र में 10 लोगो पर हुई 188 ipc की कार्यवाही
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
कोरोना का कहर लगातार देश के अंदर बढ़ता ही जा रहे है रोज़ देशभर से मौतों के आंकड़े भी सामने आ रहे है सरकार ने लोगो की सहूलियत के लिए अनलॉक एक कि शुरुआत ज़रूर कर दिया है लेकिन उसके लिए भी कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी कर रखा है ताकि कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन अभी भी तमाम ऐसे लोग है जो सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का धड़ल्ले से उलंघन करते हुए नज़र आ रहे है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने 10 लोगो के खिलाफ 188 ipc की कार्यवाही किया इस कार्यवाही से पूरे इलाके में खलबली मच गई आप को बता दे कि सरकार द्वारा ये स्पस्ट कहा गया है कि कोई भी दुकानदार अपने दुकान के बाहर कोई भी सामान और डिस्प्ले बोर्ड आदि नही रखेगा लेकिन अभी भी तमाम ऐसे लोग है जो अपनी मनमानी करने से बाज़ नही आ रहे है गोरखनाथ थाना के उप निरीक्षक परविंद्र कुमार राय और उप निरीक्षक शम्भू प्रसाद सहिनी के द्वारा गोरखनाथ क्षेत्र के जगेसरपासी चौराहा, हुमांयुपुर से अंसारी रोड, राम नगर चौराहा, कौड़ियाहवा चौराहा आदि इलाको में कार्यवाही की गई पुलिस की इस कार्यवाही से तामाम दुकानदारों में खलबली मच गयी। ( विजय सिंह गोरखपुर)








































