25 हजार का इनामिया पुलिस इंस्पेक्टर बस्ती में गिरफ्तार

25 हजार का इनामिया पुलिस इंस्पेक्टर बस्ती में गिरफ्तार

25 हजार का इनामिया पुलिस इंस्पेक्टर बस्ती में गिरफ्तार
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
देवरिया जिले के भटनी थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक भीमपाल सिंह यादव को देवरिया के एसओजी टीम ने बस्ती जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के सामने शर्मनाक करतूत करने व उसका वीडियो सामने आने के बाद भटनी थाने में केस दर्ज किया गया।

मामला सुर्खियों में आने के बाद डीजीपी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसपी ने बस्ती जिले के हर्रैया से गिरफ्तार होने की पुष्टि की। वहीं एएसपीलेसपाल के नेतृत्व में सलेमपुर कोतवाली के अलावा कई थानों की पुलिस व जिले की एसओजी टीम भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। उधर पुलिस ने उसके घर जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भादौगढ़ी स्थित आवास पर भी छापामारी की। आरोपित निलंबित इंस्पेक्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। शाम को देवरिया की एसओजी टीम ने बस्ती के हरैया से आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
बीते मंगलवार की सुबह से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भटनी थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठा है। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति में आ जाता है। फरियाद लेकर आई महिलाएं अपनी बातों को उसके सामने रख रही हैं। इंस्पेक्टर उनकी बातों को सुनने के साथ ही वीडियो बना रही महिला को इशारे से बुलाता है, लेकिन महिला जाने की बजाय उसका वीडियो बनाती रहती है। ढाई मिनट के वीडियो में महिलाओं को न्याय दिलाने का इंस्पेक्टर आश्वासन देता है। इस बीच उसकी गंदी व आपत्तिजनक हरकतें जारी रहती हैं।

भीष्मपाल सिंह यादव द्वारा किए गए शर्मनाक करतूत से पुलिस विभाग शर्मसार है। भटनी थाने में युवती के सामने अश्लील हरकत करने का इंस्पेक्टर भीष्मपाल का वीडियो वायरल हो गया। मामला शासन तक पहुंचा तो इंस्पेक्टर के खिलाफ युवती की तहरीर पर भटनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद वह फरार हो गया। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगाई गई।

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन गंभीर हो गया। युवती का कहना है कि उसके गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चलता है। वह थाने पर दो बार पहले भी जा चुका है। हर बार उसके पिता या मां के साथ गए। हर बार थाना प्रभारी ने अश्लील हरकत की। दो बार उसने नजरअंदाज किया, जब तीसरी बार भी यह कृत्य किया जाने लगा तो उसने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो दारोगा लगातार अश्‍लील हरकत करते दिख रहा है। वीडियो इतना अश्‍‍‍‍लील है कि उसे यहांं दिखाया नहीं जा सकता है।
(देवरिया उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे