कानपुर:पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़,8 पुलिस कर्मी शहीद
कानपुर:पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़,8 पुलिस कर्मी शहीद
आई एन न्यूज कानपुर डेस्क: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 1 सीओ, इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, वही 6 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे और उसके साथियों की फायरिंग में एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है।
गुरुवार देर रात करीब 1 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8, 10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की इस घटना में मारे गए पुलिसकर्मियों के प्रति शोक और उनके परिजनों से संवेदना प्रकट की है। योगी ने घटना की रिपोर्ट तलब की है और साथ ही डीजीपी एचसी अवस्थी से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
उ०प्र०।





