बृजमनगंज: घोघी नदी का निरंतर बढ़ रहा है जलस्तर, ग्रामीण चिंतित।
बृजमनगंज: घोघी नदी का निरंतर बढ़ रहा है जलस्तर, ग्रामीण चिंतित।
आई एन न्यूज़ बृजमनगंज डेस्क:
बृजमनगंज विकासखंड के घोघी नदी का जलस्तर निरंतर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। जिनका हाल जानने और स्थलीय निरीक्षण करने अपर जिला अधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटिहार बीते दिन को मौके पर पहुंचे सभी ने सबसे पहले होगी नदी के जल स्तर का मुआयना किया। यहां से चलकर सभी राजपुर दौलतपुर बांध पर पहुंचे बांध का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हाल जाना ।
इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश जायसवाल क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र राजस्व विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।
(यशपाल सिंह)
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





