कोठीभार : स्वर्ण व्यवसायी के दुकान में सेधमारी, लाखो की चोरी

कोठीभार : स्वर्ण व्यवसायी के दुकान में सेधमारी, लाखो की चोरी

कोठीभार : स्वर्ण व्यवसायी के दुकान में सेधमारी, लाखो की चोरी

तीन दिन के भीतर तीसरी चोरी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी बाजार में बीती रात चोरो ने स्वर्ण ब्यवसायी आस्था ज्वेलर्स विश्वजीत वर्मा के दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, स्वर्ण ब्यवसायी ने स्वर्ण आभूषण व नकदी समेत करीब तीन लाख की चोरी होना बताया है। एंव दुकान में रखा जरूरी सामान भी क्षतिग्रस्त किया गया है।
बताते चलें की दो दिन पूर्व इसी चौराहे पर किराने व अंग्रेजी शराब की दुकान का सटर तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था साथ 6 माह में केवल इसी चौराहे पर आठवी बार चोरी की घटना हो चुकी है ,लेकिन एक भी चोरी का खुलासा पुलिस आज तक नही कर पाई है ।आपको ये भी बता दें की सभी चोरी की वारदात जिस जगह हुई है वहां पर बराबर पुलिस का गस्त रहता है,एंव 112 नम्बर पुलिसकर्मी भी रात में बराबर आते जाते रहते है।
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना और एक भी खुलासा ना होने से पुलिस के प्रति लोगो मे रोष ब्याप्त है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे