गोरखपुर: पुलिस से खौफजदा माफिया राकेश यादव ने किया सरेंडर

गोरखपुर: पुलिस से खौफजदा माफिया राकेश यादव ने किया सरेंडर

गोरखपुर: पुलिस से खौफजदा माफिया राकेश यादव ने किया सरेंडर

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गैंगस्टर विकास दुबे का खौफनाक अंजाम अपराधियों को किस कदर डरा रहा है इसकी एक बानगी बुधवार को गोरखपुर में देखने को मिली है।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश विपिन सिंह का सरगना, माफिया राकेश यादव बुधवार को पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में हाजिर हो गया। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में थी। राकेश पिपराइच में हुई हत्या की कोशिश के एक मामले में जमानत खारिज कराकर न्याययिक दंडाधिकारी प्रथम की न्यायालय में हाजिर हो गया और न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
खबरो के मुताबिक, उसके साथी विपिन सिंह ने प्रॉपर्डी डीलर छोटू प्रजापति पर गोली चलाई थी। बाद में बचने पर फिर मारने गया था और उसके भाई और एक लड़के को गोली मारकर घायल कर दिया था। उसी दिन विपिन की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी और पुलिस की गोली से घायल विपिन की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मुकदमे में राकेश यादव को आपराधिक साजिश का आरोपित बनाया गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगी थी। कानपुर मुठभेड़ ‌के बाद जिले की टॉप 10 सूची तैयार की गई थी उसमें भी राकेश यादव का नाम शामिल था।
बुधवार को पुलिस को चकमा देते हुए राकेश कोर्ट में हाजिर हो गया है। माफिया राकेश पर ६स समय 48 मुकदमे दर्ज है।
राकेश पर पीपीगंज में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, शाहपुर में गैंगेस्टर, चिलुआताल में धमकी के अलावा गुलरिहा, खजनी, कोतवाली, चिलुआताल, तिवारीपुर, शाहपुर, गोरखनाथ, संतकबीरनगर के महुली, आजमगढ़ के कोतवाली, पिपराइच में कुल 48 मुकदमे दर्ज है।
Uttar Pradesh।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे