नौतनवा: पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा 3 सूत्रीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

नौतनवा: पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा 3 सूत्रीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की निर्मम हत्या से क्षुब्ध जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा के पत्रकारों ने आज उपजिलाधिकारी नौतनवा जसधीर सिंह को राज्यपाल के नाम एक तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सोमवार की दोपहर को जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब नौतनवा के बैनर तले नौतनवा तहसील क्षेत्र के समस्त पत्रकार तहसील गेट पर एकत्रित होकर बाह में काली पट्टी बाघकर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौन  प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय पहुंचे और शांतिप्रिय ढंग से एसडीएम नौतनवा से मिलकर राज्यपाल के नाम उन्हें तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। सत्य को उजागर करने पर पत्रकारों की हत्या हो रही है। उन्होंने पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या की कड़े शब्दो में निदा की।
पत्रकारों ने विक्रम जोशी के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, बच्चों को निश्शुल्क उच्च शिक्षा तक पढ़ाई, हत्या के मुख्य आरोपितों को फांसी, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए लाइसेंस मुहैया कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर मुख्य रूप से जर्नलिस्ट प्रेस क्लव नौतनवा अध्यक्ष अतुल जायसवाल,
जगदीश गुप्त, गुड्डू जायसवाल, गुलाम मुस्तफा इद्रीसी, अरविद मिश्र, धर्मेंद्र चौधरी, विजय चौरसिया,संजय कुमार, मनोज पांडे अशोक कुमार गुप्ता विनोद पटवा गोविंद साहनी,बद्री अग्रहरी, ओमकार मद्धेशिया, रितेश जायसवाल, रविन्द्र नाथ ,  सुनील शर्मा, शिवकुमार, सुनील सहानी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।