सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैरिकेटिंग
सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैरिकेटिंग
एतिहात के तौर पर लिया गया फैसला — राजनाथ यादव अधिशासी अधिकारी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत सोनौली प्रशासन पूरी तरह से अब सतर्क हो गया है।
नगर पंचायत कार्यालय प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए है आज सोमवार से कार्यालय के अन्दर रस्सी से बैरिकेटिंग कर दिया है।
जबकि इसके पहले नगर पंचायत कार्यालय में लोगों के आवागमन को देखते हुए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने पूरे शरीर को सैनिटाइज करने वाले आधुनिक टनल मशीन तथा आधुनिक हैन्ड सैनिटाइज करने वाली मशीन तथा एक व्यक्ति को तापमान मापक यंत्र के साथ कार्यालय मुख्य द्वार पर तैनात कर रखा है। उसके बाद भी एतिहात के तौर पर रस्सी से कार्यालय के अंदर बेरिकेटिंग करा दिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि पंचायत के 4 कर्मचारी एकाएक बुखार से पीड़ित हो गए थे जिनके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि सभी कर्मचारी 4 दिन की छुट्टी काटने के बाद अपने ड्यूटी में वापस आ गए हैं । फिर भी वह अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है।
राजनाथ यादव अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली ने बताया कि एतिहात के तौर पर कार्यालय में रस्सी बाधा गया है।
कर्मचारी मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करते हुए अपना कार्य इमानदारी पूर्वक कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण सबको सचेत रहने की जरूरत है ।
उन्होंने लोगो से मास्क लगाकर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर से निकले की अपील किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





