आई एस आई एजेन्ट शमसुल होदा को नेपाल से भारत लाने के लिये भारतीय टीम काठमान्डू पहुची- नेपाली नागरिक होदा को भारत सौपने से नेपाल के डीआईजी ने किया इन्कार –
आई एस आई एजेन्ट शमसुल होदा को नेपाल से भारत लाने के लिये भारतीय टीम काठमान्डू पहुची—– नेपाली नागरिक होदा को भारत सौपने से नेपाल के डीआईजी ने किया इन्कार ——
रतन गुप्ता / नेपाल
कानपुर के पुखराया मे हुये रेल हादसे के मास्टर माइड शमसुल होदा को लेने के लिये नई दिल्ली से बरिष्ट अधिकारीयो की टीम नेपाल पहुच गयी है । नेपाल के बरिष्ट अधिकारीयो से मिल कर शमसुल होदा को रेल दुर्धटना मे सामिल होने के आरोप मे भारत को सौपने के लिया वार्ता का दौर जारी है । मामला पेचीदा हो गया है होदा नेपाली नागरिक हो गया है । उसके उपर भारतीय नागरिक के बारा मे हत्या का अरोप मे FIR दर्ज है । मामला बारा जिले के न्यायलय मे चल रहा है । ब्यूरो क्राईम ब्रांच के डीआईजी बम बहादुर भण्डारी ने नेपाली मीडिया से कहा कि नेपाल के नागरिक को दूसरे देश को सौपना कानून व्यवस्था मे नही है । होदा नेपाल मे हुए एक हत्या मे सामिल है । अदालत के आदेश पर जेल मे बन्द है । इस अवस्था मे होदा को सौपना मुसकिल ही नही नामुकिन है ।
भारतीय अधिकारीयो की टीम होदा से जबचाहे पूछ ताछ कर सकती है । हर मद्दत हम करेगे ।
भारत के तमाम एजन्सीयो के बरिष्ट अधिकारी नेपाल से शमशुल होदा को रेल हादसे के आरोप मे भारत मे लाने का निरन्तर प्रयास कर रहे । नेपाल के गृहमन्त्रालय से वार्ता हो रही है । ऊमीद है की नेपाल शमशुल होदा को भारत को सौप सकता है ।
भारत और नेपाल दोनो मित्र राष्ट देश है ।
स्मरण रहे कि इंदौर राजेद्रनगर एक्प्रेस दुर्धटना मे 152 यात्रियो की मौत हुआ था । यह घटना मे 200 से ज्यादा यात्री घायल हो गये थे ।





