मधेश राष्ट्र की मांग को लेकर आर-पार के आंदोलन का आगाज, हथियारों के साथ जंग छेडेंगे मधेशी लड़ाके , 18 फरवरी को मर्चवार के मझगांवा से शुरु होगा आंदोलन ,मर्चवार क्षेत्र में नेपाली प्रशासन हाई अलर्ट —आईएन न्यूज ब्यूरो, मर्चवार स्पन्देही (नेपाल) {धमेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट}

मधेश राष्ट्र की मांग को लेकर आर-पार के आंदोलन का आगाज, हथियारों के साथ जंग छेडेंगे मधेशी लड़ाके , 18 फरवरी को मर्चवार के मझगांवा से शुरु होगा आंदोलन ,मर्चवार क्षेत्र में नेपाली प्रशासन हाई अलर्ट ---आईएन न्यूज ब्यूरो, मर्चवार स्पन्देही (नेपाल) {धमेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट}

मधेश राष्ट्र की मांग को लेकर आर-पार के आंदोलन का आगाज

 

– हथियारों के साथ जंग छेडेंगे मधेशी लड़ाके  

– 18 फरवरी को मर्चवार के मझगांवा से शुरु होगा आंदोलन

– मर्चवार क्षेत्र में नेपाली प्रशासन हाई अलर्ट 

आईएन न्यूज ब्यूरो, मर्चवार स्पन्देही  (नेपाल)  

{धमेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट}

नेपाली संविधान में मधेशी अधिकारों व मांगों को स्थान न मिल पाने से एक बार फिर मधेशियों में उबाल आने लग गया है। रुपंदेही जिले में स्वतंत्र मधेश गठबंधन ने अब नेपाल राष्ट्र से ही विरोध कर आरपार की लड़ाई की रणनीति बनायी है। जिसका आगाज 18 फरवरी से मर्चवार क्षेत्र के मझगांवा गांव से होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नासा के वैज्ञानिक व मधेश गठबंधन के राष्ट्रीय  अध्यक्ष डाक्टर सीके राउत मझगांवा में जनसभा कर मधेश राष्ट्र को बनाने के लिये आंदोलन की शुरुआत करेंगे। मधेशी गठबंधन के कार्यकर्ता अनवर अली, दुर्गा मौर्य, भूपेंद्र यादव, धर्मराज यादव, प्रदीप गौड, आरएन गिरी व जीतेंद्र यादव नें शनिवार को बनगाई गांव में बैठक कर आंदोलन की मजबूती के संबंध में योजना बनायी। बैठक में नेपाली प्रशासन से मोर्चा लेने के लिये हथियार समेत उतरने की बात कही गयी।

बतादें कि सीके राउत को दो सप्ताह पूर्व जनकपुर क्षेत्र में एक जनसभा करते समय गिरफ्तार करते लिया गया था। 12 फरवरी को राउत को इस शर्त पर छोड़ा जायेगा कि वह देश में किसी प्रकार के आंदोलन में हिस्सेदारी नहीं लेंगे। 

ऐसे में मर्चवार क्षेत्र में आंदोलन व जनसभा की घोषणा से नेपाली प्रशासन के भी होश उड़ गये हैं।  नेपाली प्रशासन ने मर्चवार क्षेत्र में हाई एलर्ट घोषित कर दिया है। मगर मर्चवार क्षेत्र के करीब दो सौ मधेशी गांवों में अलग राष्ट्र बनाने के तेज हो रहे स्वर को देख नेपाल सरकार व प्रशासन के हाथ पांव फूल गये हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे