बरगदवा: इंडो नेपाल बॉर्डर पर तस्करों ने एसएसबी जवान पर बोला हमला, घायल

बरगदवा: इंडो नेपाल बॉर्डर पर तस्करों ने एसएसबी जवान पर बोला हमला, घायल

बरगदवा: इंडो नेपाल बॉर्डर पर तस्करों ने एसएसबी जवान पर बोला हमला, घायल

इंडो नेपाल न्यूज़ बरगदवा डेस्क इंडो नेपाल बॉर्डर के बरगदवा थाना क्षेत्र में तस्करों ने एसएसबी के एक जवान पर हमला बोलकर उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल जवान के सर में गंभीर चोटे लगी है। उन्हे महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंता दे कि शुकवार की दोपहर के आस पास इंडोनेपाल बार्डर के पास एक तस्कर का पीछा करते हुए एसएसबी जवान भारत नेपाल के नो मेंस लैण्ड में पहुंच गया। उसी बीच तस्करों ने जवान पर हमला बोल दिया। और मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया । जवान के सर में 7 टांके लगे हैं।
घटना की खबर मिलते ही बरगदवा थाने की पुलिस व एसएसबी की टीम पहुंच गई। घायल जवान को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायल जवान को एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि नोमेंस लैंड पर सीमावर्ती गांव चकरार के पास चेकपोस्ट पर एसएसबी जवान मानवेन्द्र पांडेय व शरद सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। एक बाइक पर दो बोरी यूरिया लाद कर नोमेंस लैंड की तरफ जा रहे एक तस्कर को जवानो ने रुकने का इशारा किया। लेकिन तस्कर स्पीड बढ़ा कर भागने लगा। एक जवान पीछा करने के लिए दौड़ते हुए नोमेंस लैंड पर पहुंच गया। इस दौरान तस्कर खाद लदी बाइक को छोड़ नेपाल की तरफ भाग गया। उसी दौरान तस्कर के सहयोगी आसपास के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने जवान को पकड़ कर लाठी-डंडा से पीट दिया। थोड़ी ही देर में दूसरा एसएसबी जवान व चकरार के ग्रामीण पहुंच गए। एसएसबी जवान को घायलावस्था में वापस लाए। तस्करों के लाठी के वार से एसएसबी जवान मानवेन्द्र पांडेय का सिर फट गया। शरीर के कई हिस्से में चोट लगी है।
घटना के बाद बरगदवा एसएसबी बीओपी के इंचार्ज रतन सिंह अहिर ने एक भारतीय व एक नेपाली के खिलाफ नामजद व चार अज्ञात नेपालियों के खिलाफ बरगदवा थाने में तहरीर दी है। भ आरोपित युवक बरगदवा का रहने वाला है। बरगदवा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे