एबी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवा में शेक्सपियर जयंती व विश्व पुस्तक दिवस धूमधाम से मनाया गया
एबी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवा में शेक्सपियर जयंती व विश्व पुस्तक दिवस धूमधाम से मनाया गया
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
शेक्सपियर जयंती व विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर एबी इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा में एक प्रेरणादायक और रोचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण साहित्यिक रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में छात्रा आनंदी थापा, सलोनी दीप्ति चौधरी एवं छात्र मोनू यादव ने अपनी प्रस्तुतियों और पठन गतिविधियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने विभिन्न साहित्यिक अंशों का पाठ कर न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पुस्तकों के प्रति अपने लगाव को भी दर्शाया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और साहित्य के महत्व को समझाना रहा। शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं और यह व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विशेष रूप से स्क्रीन टाइम कम कर “रीडिंग टाइम” बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने बताया कि नियमित पठन से बच्चों की कल्पनाशक्ति, भाषा कौशल और एकाग्रता में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक—गवशूल आज़म, प्रियांशु, राजी, पूजा, रीमा, उजाला और श्वेता—ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह और सहभागिता देखने लायक रही।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।



