बृजमनगंज@ करन्ट से एक 16 वर्षीय युवक घायल

बृजमनगंज@ करन्ट से एक 16 वर्षीय युवक घायल

बृजमनगंज/महराजगंज
थाना क्षेत्र बृजमनगंज के शिवपुर में  करन्ट की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार  गांव शिवपुर निवासी राहुल उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र राधेश्याम रविवार की सुबह करीब 8 बजे अपने घर पर ही करन्ट की चपेट में आ गया । जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए । जहाँ से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । समाचार लिखे जाने तक राहुल का इलाज जिला चिकित्सालय महराजगंज में चल रहा है ।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे