पनियरा@ महिला से छिनैती कर भाग रहे बदमाशो को ग्रामीडो ने पकड़ा

पनियरा@ महिला से छिनैती कर भाग रहे बदमाशो को ग्रामीडो ने पकड़ा

महिला से छिनैती कर भाग रहे बदमाशो को ग्रामीडो ने पकड़ा
➡ बाइक सहित दो धराये एक फरार
➡ पुलिस कर रही है पूछ ताछ
पनियरा ( महराजगंज)
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजुरी चौकी अंतर्गत बाज़ार से घर वापस जा रही एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलसूत्र की छिनैती कर भाग रहे थे कि महिला के शोर करने पर ग्रामीडो ने बदमाशो को दौड़ा करके दो को  पकड़ लिया एक बदमाश फरार हो गया।
बदमाशों को बाइक सहित ग्रामीडो ने मुजुरी पुलिस को सौप दिया है।
मिली जनकरी के अनुसार ग्राम सभा लकछमीपुर के टोला अमहवा निवासी कपिलदेव साहनी की पत्नी लगभग 26 वर्षीय सुनीता आज शाम को मुजुरी से बाजार करके घर वापस जा रही थी कि अमहवा पुल के पास एक बाइक पर सवार आज्ञात तीन बदमाशो ने उसके गले से मंगल सूत्र को छीन लिया और उसके कान के गहने को भी छीनने का प्रयास कर रहे थे कि महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो बदमाश मंगल सूत्र लेकर ही भागने लगे।महिला हिम्मत करके शोर मचाते हुए दौड़ रही थी तब तक एक पल्सर सवार राहगीर आगया जिसने हिम्मत करके  बदमाशो को दौड़ा लिया और बगदुलरि के पास दो बदमाशो को ग्रामीडो की सहयोग से बाइक सहित पकड़ लिया गया और एक बदमाश भाग गया।
ग्रामीडो ने इसकी सुचना पुलिस को दी पुलिस गाड़ी सहित दोनो बदनाशो को चौकी पर लेजाकर पूछ ताछ कर रही है।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे